कॉमेडी और रोमांस का स्टाइलिस्ट तड़का है राजा अबरोडिया

Summary :

NULL

विदेश में सेटल होना हमारे देश में एक अच्छा स्टेट्स माना जाता है और हिंदी फिल्मों में हीरो का विदेश जाने का ट्रेंड दर्शकों को हमेशा से लुभाता रहा है। कुछ इसी तर्ज पर निर्माता-निर्देशक लखविंदर सिंह शबला राजा अबरोडिया नाम की एक हिंदी फिल्म दर्शकों के समक्ष लेकर आ रहे हैं, जो पंजाब के एक युवा की अब्रॉड (विदेश ) में मशहुर होने की कहानी है। दरअसल, कहानी पंजाब के रईस परिवार के मस्त मिजाज वाले युवा राजा (रोबिन सोही) की है, जो बिंदास है।

राजा की माँ अपने बेटे को बहुत प्यार करती है और हमेशा अपने पति बेटे की नोंक झोंक में राजा का पक्ष लेती है। एक दिन गाँव में उसके साथ कुछ ऐसी घटना हो जाती है कि वह पुरे गांव के सामने चुनौती स्वीकार करता है कि वह भी अबरोडिया (विदेश में नाम कमाने वाला) बनेगा। शाबला फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में रोबिन सोही, वैष्णवी पटवर्द्धन, हैरी वर्मा, अभिषेक सिंह पथनिया मुख्य भूमिका में हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team