कोलकाता में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चार दिनों से पति की लाश के साथ रह रही थी। इस बात का पता तब चला जब पड़ोसियों का उसके दरवाजे पर रोज फेंके जाने वाले अखबारों पर ध्यान गया। अखबार का ढेर वही पड़ा हुआ था , उन्हें कोई नहीं उठा रहा था। पड़ोसियों ने महिला के घर पर जाकर भी बुजुर्ग दंपति के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोले जाने पर उन्होंने पास के हरिदेवपुर पुलिस को सूचना दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 82 वर्ष के बुजुर्ग अमर कुमार सान्याल की मौत चार दिन पहले हुई थी। पति की मौत का गम 70 वर्षीय हसी रानी सान्याल पर इस कदर गुजरा कि वो पति की लाश के बगल में चार दिन तक खड़ी रही। उसके चेहरे पर किसी तरह के भाव नहीं थे। वह न बोल रही थी, न ही रो रही थी, आंसू सूख चुके थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला अपने बुजुर्ग पति के साथ हरिदेवपुर के उस्ताद आमिर खान सरनी नाम की जगह पर रह रही थी।
घर के अंदर 82 वर्ष के बुजुर्ग अमर कुमार सान्याल की लाश बिस्तर पर पड़ी थी और उसकी बुजुर्ग पत्नी हसी रानी सान्याल लाश के पास पास शांत खड़ी थीं। जब इस बारे में महिला से पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं बताया, वह सदमे में लग रही थीं। मृतक कलकत्ता डॉक लेबर बोर्ड का पूर्व कर्मचारी था। बुजुर्ग की मौत 3-4 दिन पहले हुई होगी। लाश को पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया गया।
महिला को कोलकाता के एक अस्पताल में भेज गया। पड़ोसियों ने बताया कि 8 जनवरी से कोई बुजुर्ग दंपति के पास नहीं गया था। काफी पहले उनका एक भतीजा आया-जाया करता था। बता दे कि 2015 से अब तक कोलकाता में कई ऐसे मामलों सामने आ चुके है। इसके पहले 3 रोबिंसन स्ट्रीट इलाके में 44 वर्षीय पार्थ डे को पुलिस ने उस वक्त खोजा जब वह अपनी बहन के शव और दो मरे हुए कुत्तों के साथ घर में 6 महीनों से रह रहा था। वहीं, नवंबर 2017 में एक मानसिक रूप से अस्थिर शख्स अपनी मां की सड़ चुकी लाश के साथ उत्तरी कोलकाता में रहता हुआ पाया गया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



