मकर संक्रांति के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने पतंगे उड़ाई जिसमें रानी मुखर्जी का नाम भी लिया जा सकता है जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘हिचकी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मकर संक्रांति के मौके पर ही रानी ने अहमदाबाद में जमकर पतंग उड़ाई और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। रानी ने साबरमती रीवर फ्रंट के पास जाकर पतंग उड़ाई। गुजरात के पतंग का ये अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 11 जनवरी से शुरू हो चुका है। ये पतंग महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा। इस फिल्म में रानी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जिसको नर्वस सिस्टम में प्रॉब्लम होने के चलते वो हकलाती है। इसके बाद भी वह स्कूल के बच्चों को पढ़ाती हैं। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



