राजस्थान में मांडलगढ़ विधानसभा और अलवर एवं अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को बेरोजगार संघ ने समर्थन दिया है।अलवर में आज बेरोजगार संघ के प्रदेशाध्यक्ष और निर्दलीय प्रत्यासी उपेन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में समर्थन देने तथा अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है।
बेरोजगार युवाओं की ओर से तीनों उपचुनाव में अपने प्रत्यासी मैदान में उतारे थे जो आज कांग्रेस के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेंगे। उपेन यादव ने बताया कि युवाओं से बात कर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी बेरोजगार के लिए आंदोलन करेगी और उनके हक की लड़ाई लड़गी। केवल उपचुनावों के लिए बेरोजगार संघ ने तीनों सीट पर समर्थन दिया है।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार संघ के प्रत्यासियों ने अलवर, अजमेर तथा मांडलगढ़ सीट के लिए नामांकन पत्र भरा था। अलवर सीट से उपेन यादव जबकि अजमेर से हरीश त्रिपाठी एवं मांडलगढ़ से सीमा पारीक नामांकन वापस लेंगे। प्रेस कांफेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राजेन्द्र राठौड़ द्वारा राजपूत समाज को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजपूत समाज द्वारा कांग्रेस पार्टी को सर्मथन देने से भाजपा बौखला गई है। इसलिए इस तरह अनर्गल बयान बाजी कर रही है।
अलवर लोकसभा सीट के लिए उन्होंने खुद ने डाक्टर कर्ण सिंह को टिकट का देने का प्रस्ताव रखा था। इसलिए टिकट काटने जैसी कोई बात नहीं है। उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीनो सीट पर चुनाव जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष टीकाराम जुली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के इशारे पर लोगो को पुलिस के जरिये पाबंद किया जा रहा है और लोगो को नाजायज परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



