वाइफ दीपिका की वीडियो में कमेंट कर रणवीर सिंह ने सरेआम कर दी ऐसी डिमांड

Summary :

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल रणवीर अधिकांश कुछ ऐसी हरकते करते हैं जिससे वो दीपिका को स्पेशल फील करा सके। रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जो पब्लिक में भी अपने प्यार को दिखाने में बिलकुल भी हिचकिचाते नहीं हैं। और इस बार भी रणवीर ने कुछ ऐसा ही कर दिया हैं जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं।

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर के वीडियो साझा की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंटीलेटर से एक्ट्रेस के चेहरे के एक हिस्से पर सूरज की रोशनी पड़ती हैं जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।वही एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं ‘यह पूर्व की ओर देखने का समय है’

वही दीपिका के इस पोस्ट पर वैसे तो बहुत लोगों ने कमेंट किया हैं। लेकिन एक कमेंट सबसे ज्यादा आकर्षक और सरप्राइसिंग था। और ये कमेंट किसी और का नहीं बल्कि उनके पति और बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह का हैं। दरअसल ये कोई पहला मौका नहीं है जब रणवीर ने अपनी पत्नी की पोस्ट पर कमेंट कर लोगों का ध्यान खींचा हो। दोनों को अक्सर एक-दूसरे की पोस्टों पर अपनी-अपनी मजेदार  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देखा जाता है।
वही दीपिका के इस पोस्ट पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा हैं की ‘ये मुझे किस करने का वक्त है’ रणवीर के अब इस कमेंट पर ढेरो प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग ये कमेंट करते दिख रहे हैं की रणवीर कभी भी दीपिका को स्पेशल फील कराने का मौका नहीं छोड़ते है। तो वही कुछ लोग कमेंट कर ये लिख रहे हैं की ‘रणवीर जैसा पति भगवन सबको दे’
बात अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान में शाह रुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका और शाह रुख देशभक्ति से प्रेरित किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। जबकि अभिनेता जॉन अब्राहम ग्रे किरदार में नजर आने वाले हैं।

Desk Team