ऑफिस की गेट-टुगेदर पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए कॉपी करें एक्ट्रेसेस जैसी स्टनिंग ड्रेसेस

Summary :

गेट-टुगेदर पार्टी में छा जाने के लिए अपनाएं एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश ड्रेसेस

हाल में बॉलीवुड की तो मोस्ट एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ग्रे कलर की बॉडीकॉन स्कर्ट और कोर्सेट टॉप में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है

स्कर्ट की कमर पर मैचिंग बेल्ट पेयर की गई है, साथ ही टॉप के फ्रंट में सिल्वर सिक्विन वर्क किया गया है

सेमी वुलन इस ड्रेस में अभिनेत्री का लुक ग्लैमर से भरा हुआ लग रहा है, इसके साथ ग्लॉसी मेकअप कर्ली हेयर लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं

विंटर पार्टीज के लिए तमन्ना भाटिया का वेलवेट फैब्रिक एनिमल प्रिंट गाउन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है, इसको आप पार्टी में कैरी करने के बाद खुद को सबसे डिफरेंट फील करा पाएंगी

इसके साथ मेसी ओपन हेयर न्यूड मेकअप आपका लुक कंप्लीट करेगा, इसके साथ आप फंकी गोल्डन ब्रासलेट और इयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं

मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ब्लैक इन व्हाइट कॉम्बिनेशन वाले साटन स्कर्ट-टॉप में गॉर्जियस लग रही हैं

अभिनेत्री ने प्लेन साटन बॉडी फिटेड स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप पेयर किया है, इसके साथ आप ग्लॉसी मेकअप टच दें। साथ ही, व्हाइट बेली हील्स इस ड्रेस के लिए परफेक्ट मैच रहेगी

बालों को फ्रंट से ट्विस्ट लुक दे सकती हैं, ज्वेलरी के लिए आप इसके साथ सिल्वर नग इयररिंग और स्लीक सा चोकर पहनें

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।