KGF के ‘रॉकी भाई’ के अंदाज में दिखे सुपरस्टार Yash, इस फेमस क्रिकेटर संग फोटो हो रही वायरल

Summary :

‘केजीएफ’ फेम यश की एक लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके डैशिंग लुक देखते ही बन रहा है। इस फोटो में केजीएफ एक्टर यश फेमस क्रिकेटर दिनेश कार्तिक संग पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। यश के फैंस उनसे जुड़ी हर खबर को जानने के लिए बेताब रहत हैं और उनकी हर फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर चंद मिनटो में वायरल कर देते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। 
सोशल मीडिया पर रॉकी भाई यानि यश की एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो क्रिकेटर दिनेश कार्तिक संग पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं मगर अपने फेवरेट एक्टर को एक बार फिर केजीएफ वाले रॉकी भाई के अंदाज ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है। 
इंडियन क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से केजीएफ एक्टर यश के साथ एक फोटो शेयर की है जिसे शेयर करते हुए दिनेश ने ट्वीट कर लिखा, ‘सलाम रॉकी भाई।’ दोनों की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है जिस पर फैंस दिल खोलकर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं।
सामने आई फोटो में यश ब्लैक और रेड कलर के एथनिक सूट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने आउटफिट से मैचिंग ब्लैक कलर के जूते पहन रखे है और ऊंची पोनीटेल से अपने लुक को पूरा किया हुआ है। फैंस एक बार फिर यश के लुक के कायल हो गए हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक ने नेवी ब्लू कढ़ाई वाली जैकेट और मैचिंग कुर्ता पहना हुआ है जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश कार्तिक और कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश एक शादी समारोह के दौरान एक-दूसरे से मिले। जहां दोनों काफी बातचीत की और दोनों में फौरन अच्छी दोस्ती भी हो गई। सामने आई फोटो में भी दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। केजीएफ एक्टर के फैंस इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें को यश एक बार फिर निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी फिल्म केजीएफ के अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं। फैंस के बीच केजीएफ 3 को लेकर एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स इसके अगले पार्ट पर काम शुरु कर दिया है। केजीएफ 3 में फिर से यश अपने रॉकी भाई वाले दमदार लुक में दिखेंगे। 
वैसे सुपरस्टार यश को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि वो जल्द ही किसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में यश की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी फैमली के साथ ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें साझा करते हैं।

Desk Team