एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने काम न मिलने पर की खुदकुशी, सूइसाइड नोट में लिखा-बहुत की कोशिश लेकिन अब थक गयी…..

Summary :

टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेक्षा मेहता ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल कई नाटकों में काम किया था। लॉकडाउन होने के बाद वह अपने घर इंदौर चली गयीं थी

टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेक्षा मेहता ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल कई नाटकों में काम किया था। लॉकडाउन होने के बाद वह अपने घर इंदौर चली गयीं थी वहीं पर उन्होंने ख़ुदकुशी का यह कदम उठा लिया।  
प्रेक्षा मेहता की मौत पर उनके पिता ने कहा था कि लॉकडाउन में वह घर आ गयी थीं और वह डिप्रेशन में काम न मिलने की वजह से चली गयी। काम न मिलने से प्रेक्षा मेहता निराश हो गयी और फांसी लगा ली। प्रेक्षा मेहता ने अपने अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। 
हालांकि सूइसाइड नोट भी अब प्रेक्षा का मिला है। उसमें उन्होंने अपने उस दर्द और तकलीफ के बारे में बताया है जिससे वह गुजर रही थीं। हीरा नगर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राजीव भदौरिया ने एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए प्रेक्षा मेहता का लिखा हुआ लंबा सूइसाइड नोट उनके साथ साझा किया। 
सूइसाइड नोट में लिखा था यह सब 

जो सूइसाइड नोट प्रेक्षा मेहता का मिला उसमें उन्होंने किसी को भी जिम्मेदार अपनी मौत का नहीं ठहराया। प्रेक्षा ने लिखा है कि, मेरे विश्वास का दम मेरे टूटे हुए सपनों ने तोड़ दिया है। मैं अब मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। मैंने बहुत कोशिश पिछले एक साल से की। अब मैं थक गयी हूं। इंस्पेक्टर ने बताया कि काम न मिलने की वजह से प्रेक्षा डिप्रेशन में आ गयी थीं। 
टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने भी कुछ दिन पहले की थी खुदकुशी

 
‘क्राइम पेट्रोल’ के अलावा ‘लाल इश्क’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे टीवी शोज में प्रेक्षा मेहता काम कर चुकीं हैं। प्रेक्षा मेहता से पहले टीवी अभिनेता  मनमीत ग्रेवाल ने भी खुदकुशी कर ली थी। वह भी काम न मिलने की वजह से डिप्रेशन में आ गये थे। 

Desk Team