फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए अपना नाम ही बदल दिया। बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जानते हैं जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए अपना नाम बदल दिया और पूरी जिंदगी उसी नाम की पहचान के साथ जिए। राजेश खन्ना से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों का नाम शामिल है।

हालांकि दिलीप कुमार और जॉनी वॉकर जैसे भी सुपरस्टार इस लिस्ट में आते हैं। लेकिन आप बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में नहीं सुना होगा जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना नाम बदलकर कदम रखा। चलिए आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने नाम बदलकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और उसी नाम ने आज उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया है।
मधुबाला

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में मधुबाला का नाम लिया जाता है। मधुबाला ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज पचास और साठ के दशक में किया था और दर्शक इनके बेहतरीन अदाकारी के दीवाने थे। लेकिन क्या आप जानते हैं मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। उन्होंने मधुबाला नाम फिल्मों में आते ही रख लिया था। साल 1947 में फिल्म ‘नीलकमल’ से मधुबाला को पहचान मिली थी। दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार मुस्लिम परिवार से मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम संबंध रखती थीं।
रीना रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से आती हैं। सायरा अली रीना रॉय का असली नाम है। साल 1972 में फिल्म ‘जरूरत’ से रीना रॉय ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अपना नाम सायरा अली से बदलकर रीना रॉय बॉलीवुड में आने के बाद रख लिया था।
तब्बू

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में तब्बू का नाम लिया जाता है। बहुत कम लोगों को पता है कि तब्बसुम फातिमा हाशमी तब्बू का असली नाम है। साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’ से तब्बू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद तो उनका करियर सफलता की सीढ़ी चढ़ता गया।
मान्यता दत्त

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की वाइफ मान्यता दत्त का असली नाम दिलनवाज शेख है। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था तो दिलनवाज शेख से मान्यता नाम रख लिया था। फिल्म ‘गंगाजल’ में मान्यता ने आइटम नंबर किया था जिसके बाद वह सुर्खियों में आयीं थीं। बता दें कि संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



