क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी की जागी क्राइम इंवेस्टिगेशन में दिलचस्पी, अब किया सर्टिफिकेट कोर्स

Summary :

टीवी एक्टर अनूप सोनी अब तक कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके है। वही उन्हें ‘क्राइम पेट्रोल’ से अलग ही पहचान मिली। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो में अनूप सोनी एंकर के रूप में नज़र आते है। जहां वो लोगो को जुर्म से सतर्क रहने की सलाह देते है।

टीवी एक्टर अनूप सोनी अब तक कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके है। वही उन्हें ‘क्राइम पेट्रोल’ से अलग ही पहचान मिली। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो में अनूप सोनी एंकर के रूप में नज़र आते है। जहां वो लोगो को जुर्म से सतर्क रहने की सलाह देते है। इस शो से उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला है। लेकिन कुछ साल पहले अनूप ने इस शो को छोड़ने की खबर को कंफर्म किया था। 
हालांकि अब लगता है कि अनूप ने असल जिंदगी में क्राइम पेट्रोल की पुलिस की तरह ही इन्वेस्टीगेशन करने का मन बना लिया है। इसीलिए तो उन्होंने एक सर्टिफिकेट कोर्स भी कर लिया है। इस बारे में अनूप सोनी ने खुद ही सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी है। अनूप सोनी ने इस सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है कि उन्होंने लोकडाउन का किस तरह से फायदा उठाया है। हालांकि अनूप ने ये भी बताया कि इस उम्र में दोबारा पढ़ाई करना उनके लिए आसान सबित नहीं हुआ।

अनूप सोनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट के ज़रिये एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। ये एक IFS (International Forensic Science) का सर्टिफिकेट हैं। इसके साथ अनूप ने कैप्शन में लिखा, ‘हाल ही के लॉकडाउन के दौरान मैंने अपना टाइम और एनर्जी कुछ रचनात्मक काम में लगाने का फैसला किया। हां, यह बेहद चुनौतीपूर्ण था- किसी तरह की पढाई में वापस जाना लेकिन निश्चित रूप से, एक ऐसा विकल्प जिस पर मुझे गर्व है।’

आपको बता दे, एक्टर अनूप सोनी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं। अनूप को आज हर कोई जानता है। अनूप टेलीविज़न के सबसे चर्चित शो ‘बालिका वधू’ में भैरव सिंह यानी जग्य के पिता के किरदार में नज़र आए थे। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आ चुके हैं। हाल ही में अनूप को वेब सीरीज ‘तांडव’ में देखा गया था। इस सीरीज में अनूप एक नेता किरदार में थे। वही अब एक्टर ने एक कदम और आगे बढ़कर अपने पैशन को पूरा किया है।

Desk Team