सिद्धू को लेकर अपने रुख पर कायम है CM अमरिंदर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Summary :

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवाजे जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी विधायकों, सांसदों को पंचकूला में लंच पर बुलाया है।

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद अभी भी थमा नहीं है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवाजे जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले है। वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी विधायकों, सांसदों को पंचकूला में लंच पर बुलाया है।
अपने-अपने रुख पर अडिग दोनों ही दिग्गज आज अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। अमृतसर में मौजूद सिद्धू ने दावा किया है कि उनके आवास पर पंजाब कांग्रेस के करीब 62 विधायक मौजूद है। जिनके साथ वह स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इसके साथ ही सिद्धू का आज ही वाल्मीकि मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।
अपने रुख पर कायम है कैप्टन अमरिंदर 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजमान होने वाले सिद्धू को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी अपने रुख पर कायम हैं और स्पष्ट कर दिया है कि बिना सार्वजनिक माफी के वह सिद्धू से मुलाकात नहीं करेंगे। सिद्धू को लेकर कैप्टन के रुख भी नरम नहीं पड़े हैं और अब उनके अगले कदम के कयास लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि बिजली संकट और बेअदबी के मुद्दे पर अपनी सरकार को निशाना बनाने के लिए सिद्धू से कथित रूप से नाराज अमरिंदर सिंह ने सिद्धू की नियुक्ति से एक दिन पहले 17 जुलाई को राज्य पार्टी प्रभारी हरीश रावत से स्पष्ट रूप से कहा था कि कोई मेल-मिलाप नहीं होगा। दोनों के बीच जब तक सिद्धू सार्वजनिक रूप से अपने अपमानजनक ट्वीट और साक्षात्कार के लिए माफी नहीं मांगते।

Desk Team