सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोविड-19 का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है, क्योंकि पिछले 24 घंटों में राज्य में इस वायरस के केवल 70 नए मामले सामने आए है। वहीं संक्रमित से छह और लोगों की मौत हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 22737 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार को कोविड के कुल मामलों की संख्या 17.07,953 हो गई, जिनमें से 16,84,123 ठीक हो चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त 1093 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 236546 नमूनों की जांच की गई। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, 41 जिलों में शून्य मामले दर्ज किए गए जबकि 30 जिलों में एकल अंकों की प्रविष्टि दर्ज की गई।
कोविड बुलेटिन ने यह भी संकेत दिया कि प्रयागराज और गौतम बुद्ध नगर ने मंगलवार को क्रमश: 11 और 8 मामलों के साथ सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए। इससे यह भी पता चला कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,100 से नीचे आ गई है। डेटा ने संकेत दिया कि जहां सात जिले कोरोना वायरस मुक्त हो गए हैं, वहीं चार में 50 से अधिक सक्रिय मामले हैं। 41 जिलों में एक्टिव मामले इकाई के आंकड़े में हैं।


Download Android App
Download iOS App



