रविवार रात बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ED ने मुंबई में ठग सुकेश चंद्रशेखर की जांच से जुड़े एक मामले में रोक लिया और एक्ट्रेस को हिरासत में लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को तीसरी बार समन भेजा गया है, जिसके अनुसार एक्ट्रेस को 8 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होना होगा। एक्ट्रेस को हिरासत में लिए जाने के बाद, खबरें आईं थी कि सलमान खान ने अब अपने ‘द-बंग’ कॉन्सर्ट से जैकलीन फर्नांडिस को रिप्लेस करने का मन बना लिया है और अब चर्चा है कि जैकलीन को रिप्लेस करके सलमान डेजी शाह को कॉन्सर्ट का हिस्सा बना सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जैकलीन के अच्छे दोस्त हैं मगर अभी की सिचुएशन को देखते हुए वह जैकलीन की जगह डेजी शाह को अपने साथ टूर पर ले जा सकते हैं जो रियाद में होना है। सलमान खान नहीं चाहते हैं कि उनका नाम भी ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में घसीटा जाए। एक रिपोर्ट की मानें तो अब सलमान खान ने डेजी शाह को साथ ले जाने का मन बना लिया है क्योंकि जैकलीन फर्नांडिस से ईडी पूछताछ कर सकती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामने आए आरोपों के बाद सलमान खान ने जैकलीन को ‘द-बंग’ कॉन्सर्ट से दूर करने का फैसला लिया है और उनकी जगह डेजी शाह को अपने साथ टूर पर ले जाने पर विचार कर रहे हैं। जिस पर अब खुद डेजी शाह ने प्रतिक्रिया दी है।
जैकलीन को रिप्लेस करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए डेजी कहती हैं- ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है।’ बता दें। सलमान का टूर आने वाले वीकेंड से शुरू होने जा रहा है जिसमें उनके साथ आयुष शर्मा, प्रभुदेवा, सुनील ग्रोवर, सई मांजरेकर और शिल्पा शेट्टी जैसे कई कलाकार शामिल होंगे। जैकलीन फर्नांडिस भी इस टूर का हिस्सा थीं मगर अब उनका जाना मुश्किल ही नजर आ रहा है। अब कहा जा रहा है कि कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से इस कॉन्सर्ट से उनका नाम हटाने पर विचार किया जा रहा है।
ईडी ने इससे पहले कई बार जैकलीन से पूछताछ की है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये की कीमत के गिफ्ट लिए थे। हालांकि जैकलीन का कहना है कि वह खुद ठगी का शिकार हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App







