टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी में दूसरी बार प्यार ने दस्तक दी है। अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दलजीत ने हाल ही में अपनी शादी का ऐलान किया था। जब से दलजीत ने अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है तब वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और एक्ट्रेस के फैंस उन्हें खूब बधाई भी दे रहे हैं।

दलजीत ने सरेआम सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है। दलजीत की लाइफ में यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल ने प्यार बनकर एंट्री मारी। दोनों ने एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जनवरी 2023 में सगाई की है और इसी साल मार्च में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की खबरों के बीच पहली बार दलजीत को उनके मंगेतर निखिल के साथ स्पॉट किया गया।

सोशल मीडिया पर दलजीत कौर और निखिल पटेल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में दलजीत और निखिल कलर के आउटफिट्स में ट्विनिंग करते नजर आएं। जहां एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप और ग्रे डेनिम स्कर्ट पहनी थी, वहीं उनके मंगेतर ब्लैक टी-शर्ट को येलो शॉर्ट्स पहने दिखें।

बता दें कि दलजीत ने सालों पहले एक्टर शालीन भनोट संग शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो अपनी मां यानि दलजीत के साथ रहता है। जहां टीवी की जानी-मानी अदाकारा अपनी शादी की खबरों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं, वहीं उनके एक्स हसबैंड शालीन बिग बॉस 16 के घर में तहलका मचा रहे हैं और ट्रॉफी जीतने के बिल्कुल करीब आ गए हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि दलजीत और निखिल दोनों ही दूसरी शादी करने वाले हैं। निखिल भी अपनी वाइफ से अलग हो हैं और उनकी दो बेटियां भी है। उनमें से एक बेटी निखिल के पास रहती हैं और छोटी बेटी अपनी मां के पास रहती है। शादी के बाद दलजीत और निखिल अपने बच्चों संग लंदन शिफ्ट हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



