डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर संजीव श्रीवास्तव ने कुछ महीनों पहले खूब सुर्खियां बटोरी। गोविंदा के गाने आप के आ जाने से पर जोरदार डांस करने के बाद डब्बू अंकल इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। हर एक ने उनका डांस बहुत पसंद किया। इतना ही नहीं बॉलीवुड के गई दिग्गज सितारों ने भी उनके डांस की जमकर तारीफे की थी। बता दें, संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वो भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
डब्बू अंकल का एक और वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि हाल ही में डब्बू अंकल का एक और डांस वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। उनका यह वीडियो लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। डब्बू अंकल के इस नए म्यूजिक वीडियो को नाम दिया गया है ‘चाचा नाच ‘इस 3 मिनट के वीडियो में डब्बू अंकल ने बेहद गजब के मूव्स दिखाए हैं उनका ये वाला वीडियो प्रोफेशनल तरीके से शूट किया गया है।
5 मार्च को यूट्यूब पर इस वीडियो को रिलीज किया गया है। अब तक इस वीडियो के 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कुछ लोगों के साथ किस तरफ से डब्बू अंकल डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
इस विडियो से मिली पॉपुलैरिटी…
इन्होंने गोविंदा पर भी चलाया अपना जादू…
बता दें कि डब्बू अंकल यानी संजीव खुद को गोविंदा का फैन बताते हैं जो उनके डांस में साफ नजर आता है। डब्बू अंकल वैसे सलमान खान के शो दस का दम में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे बॉलीवुड सितारों से निजी तौर पर मुलाकात की थी।
यहाँ देखें ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/DabbutheDancer/status/1006919220934791169


Download Android App
Download iOS App





