विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ में ‘दंगल गर्ल्‍स’ की एंट्री, खास होगा किरदार

Summary :

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अब उनके साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आएंगी।

विक्‍की कौशल जहां इन दिनों कटरीना कैफ संग अपनी शादी के कारण चर्चा में हैं, वहीं विवाह के तीन दिन बाद अब वह अपनी अप‍कमिंग फिल्‍म ‘सैम बहादुर’ भी सुर्ख‍ियों में हैं। देश के सबसे महान वॉर हीरोज में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में विक्‍की कौशल जहां लीड रोल प्‍ले कर रहे हैं, वहीं अब उन्‍हें पर्दे पर उनकी लीडिंग लेडीज भी मिल गई हैं। 
जी हां, मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म में ‘दंगल गर्ल्‍स’ की एंट्री हुई है। फिल्‍म में सान्‍या मल्‍होत्रा और फातिमा सना शेख चैलेंजिग रोल्‍स में नजर आएंगी। दोनों ने आमिर खान के साथ ‘दंगल’ से डेब्‍यू किया था। यह दूसरा मौका है, जब दोनों हसीनाएं एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगी।
 सैम बहादुर में विक्की कौशल के साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आज इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों के साथ फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। 
इसी साल 3 अप्रैल को सैम मानेकशॉ के जन्मदिन पर फिल्‍म के टाइटल ‘SAM बहादुर’ की घोषणा हुई थी। जबकि 13 दिसंबर को मेघना गुलजार के जन्‍मदिन पर सान्‍या और फातिमा की फिल्‍म में कास्‍ट‍िंग को लेकर घोषणा की गई है। साल 1971 की जंग के नायक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को ‘सैम बहादुर’ नाम से पुकारा जाने लगा था। 
सैम मानेकशॉ ने अपने 40 साल के मिलिट्री करियर में 5 लड़ाइयों में न सिर्फ हिस्‍सा लिया था, बल्‍क‍ि सबसे आगे देश के प्रहरी बनकर चट्टान की तरह खड़े नजर आए थे। वह इंडियन आर्मी के पहले ऐसे अधिकारी थे जिनका प्रमोशन फील्ड मार्शल की पोस्ट पर हुआ था। दिलचस्प बात यह भी है कि इस साल 1971 के युद्ध के 50 साल भी पूरे हो गए हैं।

Desk Team