बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अब फिल्मी दुनिया से दूरी बना रहे हैं। अभिनेता अब अपने निजी जीवन में अधिक व्यस्त हैं। पिछले कुछ सालों में अर्जुन रामपाल के काम की चर्चा कम और निजी जिंदगी की ज्यादा हुई है।
इस बीच अर्जुन रामपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल और उनकी पूर्व पत्नी और पूर्व सुपर मॉडल मेहर जेसिया की बेटी मायरा रामपाल ने रैंप पर डेब्यू किया है। 
मायरा ने मुंबई में डायर के 2023 प्री-फॉल फैशन शो में अपना रनवे डेब्यू किया। बेटी के इस डेब्यू पर अर्जुन रामपाल ने अपना पोस्ट अपने अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने मायरा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्टर की लाडली बेटी रनवे पर वॉक करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने मायरा के लिए विश भी किया है साथ ही उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी की हैं। मायरा ने इस रैंप वॉक के लिए पिक कलर के आउटफिट को चुना।
वहीं पापा अर्जुन ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, “आज मेरी खूबसूरत छोटी राजकुमारी ने अपनी पहली बार रनवे पर वॉक की। वह भी क्रिश्चियन डायर के लिए। एक्टर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, इसमें अच्छी बात है कि यह उनकी बेटी ने अपनी काबिलियत के दम पर किया। ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक। अर्जुम रामपाल के मुताबिक। वह काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए प्यार, सक्सेस और खुशी की दुआ की। एक्टर ने अपनी बेटी को एक स्टार बताया. साथ अर्जुन ने कई कंपनी को टैग कर थैंक्स कहा है।”

अर्जुन रामपाल के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर बी टाउन के सितारें भी कमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा ने कमेंट करते हुए लिखा, “वाह! बधाई हो @myra_rampal तुम इतनी जल्दी और इतनी खूबसूरत हो गई हो। भगवान भला करे.” तो वही अभिषेक कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शानदार…शाबाश @myra_rampal..आगे और ऊपर की तरफ बेबी गर्ल.” राहुल देव ने कहा, “वेलडन !!”


Download Android App
Download iOS App



