डेविड और वरुण धवन को फिल्म ‘जुड़वा-2’ का ट्रेलर पसंद नहीं आया

Summary :

NULL

वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुड़वा-2’ की शूटिंग हो गई है। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी। ‘जुड़वा-2’ 90 के दशक में आई फिल्म ‘जुड़वा’ का सीक्वल है। जुड़वा फिल्म उस समय की हिट फिल्मों में से एक है। बता दें कि फिल्म ‘जुड़वा-2’ का अभी तक ट्रेलर लॉन्च भी नहीं किया गया है। इस फिल्म में वरुण धवन है और इस फिल्म को डायरेक्ट डेविड धवन कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार ‘जुड़वा-2’ का ट्रेलर बिल्कुल तैयार है पर यह ट्रेलर वरुण धवन और डेविड धवन को बिल्कुल भी पंसद नहीं आया है। यही सारी वजह है कि इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने में देरी हो रही है। वरुण और डेविड धवन का कहना है कि ट्रेलर इससे भी अच्छा होना चाहिए। जो एक दम देखते ही लोगों को पंसद आ जाए और वह फिल्म का आने का बेसर्बी से इंतजार करें। वैसा ट्रेलर नहीं बना है और वैसा ट्रेलर बनाने के लिए स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए डेविड ने अपनी टीम को रीएडिट करने का निर्देश दिया है।

‘जुड़वा-2’ का ट्रेलर क्या फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ के साथ

सूत्रों के अनुसार ‘जुड़वा 2’ फिल्म के ट्रेलर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ के साथ रिलीज किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कि है।

 

इस बीच रविवार सुबह वरुण ने ट्वीट कर कहा है कि ट्रेलर लॉन्चिंग में कोई देरी नहीं होगी। उन्होंने लिखा है, ”दोस्तों ट्रेलर रिलीज को लेकर कयास लगाते रहिए। जल्दी ही यह आपके सामने होगा।”

 

वरुण और डेविड ने खूब लड़ाई की थी ‘जुड़वा 2’ के सेट पर

बता दें कि वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुड़वा-2’ की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। खबरों की माने तो वरुण और डेविड सेट पर खूब लड़ते थे। आपको बता दें कि वरुण अपने फिल्म में सीन को लेकर काफी सीरियस रहते हैं।

वरुण को जब तक अपना सीन अच्छा नहीं लगता था तब तक वह रीटेक ले रहते हैं। और यही वजह है कि डेविड को इनकी यह बात बिल्कुल पंसद नहीं है। दोनों इन बातों को लेकर डिस्कस भी करते थे और कई बार दोनों केबीच में खूब बहस भी हो जाती थी।

Desk Team