काम से ब्रेक लेकर ‘सीक्रेट वेकेशन’ पर पहुंचे दीपिका और रणवीर, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां बिता रहे है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने अपनी क्वालिटी वेकेशन के लिए की जगह को चुना है, हां पर इतना जरूर है कि दोनों कहीं समुन्द्र किनारे जरूर है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर शेयर की। इसमें समंदर के किनारे रेत पर चप्पल की दो जोड़ी देखी जा सकती है। इसके कैप्शन में दीपिका ने लिखा, ‘मुझे मेरा रास्ता दिखाने के लिए मैं हमेशा तुम पर निर्भर रहूंगी।’
इससे पहले शुक्रवार को दीपिका ने अपने और रणवीर के पासपोर्ट की तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने वेकेशन में लिखा है – His & Hers…? #वेकेशन

View this post on Instagram

His & Hers…? #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अब दीपिका ने अपने वेकेशन के दौरान की एक और तस्वीर शेयर की है।  इस तस्वीर में दो छतरियां एक साथ रखी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है , ‘ सनशाइन या बारिश।’ 

View this post on Instagram

come sunshine or rain…? #his&hers #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इससे कुछ दिन पहले दीपिका ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।  दीपिका पहली बार वेटेरन अभिनेता ऋषि कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। तस्वीर शेयर कर दीपिका ने जानकारी दी कि वो हॉलीवुड हिट द इंटर्न की हिंदी रीमेक में काम करने जा रही है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाए, तो कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ में ये दोनों साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। 

Ujjwal Jain