कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी, आयोजित कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Summary :

कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को गुरु रविदास जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई है।

कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को गुरु रविदास जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई है।  इस वर्ष प्रियंका गांधी वाड्रा की वारणसी की यह दूसरी यात्रा है। प्रियंका गांधी का बाबतपुर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
प्रियंका यहां से सीधे संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्द्धन पहुचेंगी और वहां स्थित मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेंगी। प्रियंका गांधी में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका के इस दौरे को राजनीति से बिल्कुल अलग बताया है। उन्होंने कहा कि वह महान संत की स्मृति समारोह में भाग लेना चाहती हैं। 

श्रीलंकाई PM महिंदा राजपक्षे का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत, विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव के करेंगे दर्शन

Desk Team