रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। भले ही दीपिका ने रामायण में सीता का सिर्फ किरदार निभाया हो लेकिन आज भी लोग उन्हें माता सीता की तरह ही देखते हैं।

इंटरनेट पर दीपिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हनुमान चालिसा गाती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फैंस को खास अंदाज में हनुमान जयंती की बधाई दी है। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हनुमान चालीसा का पाठ करती हुई नजर आ रही हैं।
हनुमान चालीसा का वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘आप सभी को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।’अपने इस वीडियो में दीपिका पिंक-ग्रीन बॉर्डर वाली येलो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बालों को खुला रखा है और बेहद लाइट मेकअप के साथ वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।





अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ‘ आपके मुंह से हनुमान चालीसा सुनकर अच्छा लगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आपने एक-एक शब्द कितने सही तरीके से बोला है।’ तीसरे यूजर ने कहा- ‘सीता माता आपको भी हनुमान जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’

रामानंद सागर की रामयण में राम का किरदान निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी ट्विटर के जरिए फैंस को हनुमान जयंती की बधाई दी है। उन्होंने लीखा- पवन तनय संकट हरण मंगल मूरति रूप,राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप। संकटमोचन भगवान श्री हनुमान जी की जयंती पर आप सबको बहुत बहुत शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।

राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की फैन फॉलोइंग आज भी उसी तरह बरकरार है। हालांकि इस वजह से कई बार स्टार्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है क्योंकि फैंस उन्हें जब भी वेस्टन आउटफिट पहने देखते है तो उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगते हैं और उनको राम-सीता के उनके रोल की याद दिलाने लगते हैं।


Download Android App
Download iOS App



