Ranveer singh और दीपिका पादुकोण ने किया ‘खलीबली’ गाने पर डांस,वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता Ranveer singh एक इंवेट में पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ऐसी जुगलबंदी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता Ranveer singh एक इंवेट में पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ ऐसी जुगलबंदी देखने को मिली जिसे देखने के बाद आपको भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री समझ आ जाएगी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो

बता दें कि इस इवेंट का एक वीडियो रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करा है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज पर फिल्म पद्मावत का मशहूर गाना खलीबली पर स्टेप टू स्टेप डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Boji8dfB4Dl/?utm_source=ig_embed

इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि Ranveer singh खलीबली डांस करते समय दीपिका पादुकोण को बड़े ही मस्तीभरे अंदाज में स्टेप सिखा रहे हैं। फिर हुआ कुछ यंू कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को स्टेज पर ही गले लगाकर धन्यवाद दिया।

https://www.instagram.com/p/Bojdj7UhPWQ/?utm_source=ig_embed

Ranveer singh इवेंट का वीडियो शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा, ‘यहां ये कैसा हबीबी चल रहा है? @दीपिका पादुकोण’।बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच चल रही केमिस्ट्री काफी स्ट्रॉन्ग मानी जा रही है। हाल ही में मीडिया में यह भी खबर आई थी कि दोनों इसी साल के अंत में शादी भी कर रहे हैं।

इस डांस के साथ इस कार्यक्रम में दोनों ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रहे #MeToo आंदोलन पर बात की। इस आंदोलन को दोनों ने ही किसी एक जेंडर की लड़ाई नहीं बल्कि बुराई पर सच्चाई की जीत की जंग बताया।बता दें कि काम के मामले में Ranveer singh इन दिनों अपनी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वहीं दीपिका भी एसिड अटैक सरवाइवर की लाइफ पर बनने जा रही फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण और Ranveer singh ने मिलकर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘रामलीला’ और ‘पद्मावत’ फिल्म किया है और दीपिका की ‘फाइडिंग फैनी’ फिल्म में रणवीर सिंह ने कैमियो रोल किया था।

Desk Team