बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी खास दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंची और इस मौके पर उनके पति रणवीर सिंह भी उनके साथ थे।

शादी में पहुंचकर इस पावर कपल के खूब धमाल मचाया और अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें दीपिका अपनी दोस्त उर्वशी केशवानी की शादी में पहुंची थी जो उनकी लॉन्ग टर्म फ्रेंड है।

शादी की तस्वीरों में आप देख सकते है दीपिका पादुकोण मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ भी खास पोज़ देती नजर आ रही है। दीपिका इस शादी में ब्लैक कलर हैवी और बेहद खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थी। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग ड्रेस में कम्प्लीट किया था। नाता दें दीपिका की ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है।
दीपिका ने अपनी दोस्त और दुल्हन उर्वशी केशवानी के साथ भी खूब तस्वीरें खिंचवाई। दीपिका और रणवीर ने शादी के सभी फंक्शन्स में हिस्सा लिया। रणवीर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में यहाँ भी पार्टी का माहौल एनर्जी से भर दिया।

संगीत सेरेमनी के दौरान दीपिका और रणवीर ने जमकर डांस किया और शादी में मौजूद मेहमानों को भी जमकर थिरकने के लिए उत्साहित किया। दीपिका और रणवीर के ठुमकों ने स्टेज पर समा बांध दिया। संगीत सेरेमनी में दीपिका गोल्डन कलर के ड्रेस में नजर आयी।
>
रणवीर सिंह ने स्टेज पर अपनी फिल्म गली बॉय के रैप सांग ‘अपना टाइम आएगा’ भी गाया। रणवीर के परफॉरमेंस के दौरान दीपिका स्टेज के नीचे खड़े होकर चीयर करती नजर आयी। रणवीर के इस रैप सांग ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



