दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कई दशकों से जारी विवाद खत्म हुआ और साथ ही उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उच्चतम न्यायालय की पीठ के पांचों न्यायाधीशों ने एकमत से आज अपना निर्णय दिया। हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। कई दशकों के विवाद पर आज उच्चतम न्यायालय ने निर्णय दिया। वर्षों पुराना विवाद आज खत्म हुआ। मेरी सभी लोगों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।’’
अयोध्या फैसले पर बोले अमित शाह- ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुये केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि ‘सुन्नी वक्फ बोर्ड’ को मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ भूमि आबंटित की जाये। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने भारतीय इतिहास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस व्यवस्था के साथ ही करीब 130 साल से चले आ रहे इस संवेदनशील विवाद का पटाक्षेप कर दिया। इस विवाद ने देश के सामाजिक ताने बाने को तार तार कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



