Deepika Padukone Birthday: दीपिका के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप

Summary :

दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बता रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे दीपिका पादुकोण बेंगलुरू में पली-बढ़ी हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस का जन्म विदेश में हुआ था, दीपिका डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जन्मी थीं और 11 महीने की उम्र में भारत शिफ्ट हो गई थीं दीपिका पादुकोण ने बचपन में ही स्क्रीन डेब्यू कर लिया था, जब एक्ट्रेस 8 साल की थीं को वे एक एड कैंपेन में दिखाई दी थीं एक्ट्रेस का एक्टिंग…

दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बता रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे

दीपिका पादुकोण बेंगलुरू में पली-बढ़ी हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस का जन्म विदेश में हुआ था, दीपिका डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जन्मी थीं और 11 महीने की उम्र में भारत शिफ्ट हो गई थीं

दीपिका पादुकोण ने बचपन में ही स्क्रीन डेब्यू कर लिया था, जब एक्ट्रेस 8 साल की थीं को वे एक एड कैंपेन में दिखाई दी थीं

एक्ट्रेस का एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था

एक्ट्रेस ने एक साल में चार 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, साल 2013 में उनकी फिल्में ‘रेस 2’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ रिलीज हुईं और ये सभी हिट रहीं

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण नेशनल बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है, अपने पिता की तरह दीपिका भी नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं

हुरून रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक दीपिका पादूकोण 5वीं सबसे अमीर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वे 500 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं

Bridal Saree Design Ideas: इन स्टाइलिश साड़ियों से दुल्हन को मिलेगा बेहद ही खूबसूरत लुक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।