बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जिनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। दीपिका अपने हर एक किरदार को काफी बेहतर तरीके से अदा करती हैं, जिसके लिए फैंस उनपर जमकर प्यार भी लुटाते हैं। वैसे एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।

दीपिका पादुकोण के ड्रेसिंग स्टाइल के जहां एक और खूब चर्चे होते है तो वहीं कई बार ऐसा भी हो जाता है जब एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। तो इस बार एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, शनिवार की सुबह दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं इस मौके पर एक्ट्रेस ने जो पहना हुआ था, वो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं।

एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट
हाल ही में जब दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर दिखाई दी तो इस दौरान उन्होंने लाल कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग की ही लाल रंग की टोपी और स्वेटर पहना हुआ था। लेकिन, भले ही दीपिका का यह लुक उनके लिए कूल हो मगर उनको देख फैंस का तो सिर ही चकरा गया। जी हां, एक्ट्रेस के ऐसे अजीबोगरीब लुक की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने कमेंट्स करते हुए लिखा, इनका स्टाइलिस्ट कौन है? दूसरे ने लिखा,ये रणवीर सिंह बन गई है। अन्य यूजर ने लिखा,क्या रणवीर सिंह उनके स्टाइलिस्ट बन गए हैं। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को जोमैटो गर्ल भी कहा। इस दौरान किसी ने कमेंट करके लिखा ‘पूरी जोमैटो वाली लड़की लग रही है। बाकी यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट कर दीपिका को जमकर ट्रोल किया है।
यहां देखिए फैंस के रिएक्शन…








वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की पिछले दिनों फिल्म ‘गहराइयां’ रिलीज हुई थी। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ होगी। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, दीपिका फिल्म ‘फाइटर’ में भी दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



