बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जितनी अपने अभिनय के लिए सराही जाती हैं उतनी ही वह अपनी खूबसूरती के लिए भी सराही जाती हैं। दीपिका की इन्हीं बातों की वजह से देश और दुनिया के बड़े ब्रांड उनके साथ काम करने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण ऐसे ही किसी को भी हां नहीं बोलती हैं।
दीपिका की एक ओर खासियत है कि वह जब भी किसी के साथ काम करने के लिए हां करती हैं तो वह पहले कई बार सोच विचार करके काम करने के लिए हां करती हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के लिए फोटोशूट कराया है। सब्यसाची ने इस फोटोशूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
सब्यसाची के इस फोटोशूट में दीपिका पादुकोण बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। हम आपको दीपिका के इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे और बताएंगे कि दीपिका ने किस तस्वीर में कौन सी साड़ी पहनी है।
दीपिका के इस फोटोशूट की पहली तस्वीर की बात करें तो वह एक कुर्सी पर बैठीं हैं और उन्होंने हल्के गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ दीपिका के चेहरे पर साधारण सा मेकअप किया गया है।
दीपिका ने इस साड़ी के साथ गले में एक हरे रंग का खूबसूरत सा हार पहना हुआ है जिसमें वह बहुत खूबसूरत और सुंदर लग रही हैं। साड़ी और हार ने दीपिका ने सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं।
अब हम आपको दूसरी तस्वीर के बारे में बताते हैं उसमें दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी हैं। दीपिका ने इस साड़ी के साथ कानों में बहुत ही खूबसूरत झूमकें पहने हैं जो बहुत ही सुंदर लग रहे हैं और साथ ही दीपिका ने माथे पर लाल रंग बिंदी लगाई हुई है।
वैसे तो दीपिका इस साड़ी में काफी ही सुंदर लग रही हैं और उनकी इस तस्वीर में उनकी आंखें बहुत कातिलाना लग रही हैं। दीपिका की इस तस्वीर से नजर ही नहीं हट रही है।
दीपिका की जो तीसरी तस्वीर है उसमें दीपिका का सिर्फ चेहरा ही दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में दीपिका को देखकर आपकी नजर उनसे हट ही नहीं पाएगी।
इस तस्वीर में जो दीपिका पादुकोण ने माथे पर टीका पहना हुआ है वह इतना खूबसूरत है कि वह आपका दिल ही चुरा जाएगा।
दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को मिली इतनी बड़ी सफलता के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपिका ने बताया कि फिल्म पद्मावत की सफलता मेरे लिए कई मायनों में हमारे देश की महिलाओं की सफलता है।
यह फिल्म हमें इस बात का जशन मनाने का मौका देती है कि एक महिलाप्रधान फिल्म होते हुए भी यह सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म बन गयी है।
मुझे लगता है कि पद्मावत की सफलता केवल मेरीनहीं है। हमारी इंडस्ट्री में जितनी भी महिलाएं काम करती हैं इस फिल्म की जीत उन सभी को समर्पित है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App











