बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बोनी कपूर दिल्ली पहुंचे। यहां पर यह स्टार्स सत्यार्थ नायक की किताब को लॉल्च करने के लिए आए। इवेंट में गौरी शिंदे भी मौजूद थीं। इस बायोग्राफी को सत्यार्थ नायक ने लिखा है। यह किताब बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी पर लिखी गई है।

इस किताब का नाम ‘Sridevi: Girl Woman Superstar’ है। यह किताब बॉलीवुड के दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेेवी को डेडिकेट किया गया है। श्रीदेवी के निजी और फिल्मी जीवन पर आधारित उनकी बायोग्राफी ‘श्रीदेवी : द ईटरनल स्क्रीन गॉडेस’ का रविवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया।

वहीं बुक लॉन्च के दौरान श्रीदेवी के बारे में कुछ बातें करते हुए बोनी कपूर की आंखे नम हो गई। बोनी कपूर को रोता देख उनके साथ में खड़ी दीपिका पादुकोण ने उन्हें सांत्वना दी।

इस बायोग्राफी में सत्यार्थ ने श्रीदेवी की पांच दशक लम्बी जर्नी के बारे में लिखा है। जिन डायेक्टर्स और एक्टर्स के साथ श्रीदेवी ने काम किया था बायोग्राफी में उनके अनुभव भी एकत्रित किए गए हैं

हालांकि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खुद श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं । इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने बताया कि कैसे वह उनके परफॉर्मेंस पर तारीफ करने के लिए उन्हें पर्सनल मेसेज किया करती थीं।

दीपिका ने बताया कि इस बुक को लॉन्च करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि श्रीदेवी इस दुनिया में सबसे प्रिय लोगों में से एक थीं। श्रीदेवी का पिछले साल 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने की वजह से मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



