कांस फिल्म फेस्टिवल में इन दिनों दुनिया भर के फ़िल्मी सितारों के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी खूब जलवा बिखेर रही है और प्रियंका चोपड़ा , हिना खान , कंगना रनौत के बाद अब दीपिका पादुकोण ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।
कांस फिल्म फेस्टिवल के 72वें संस्करण में अभिनेत्री व अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को ‘लाइम ग्रीन’ लुक में देखकर अभिनेता रणवीर सिंह उनके मुरीद हो गए और खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए ।
एक कॉस्मेटिक ब्रॉन्ड का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका ने रेड कार्पेट पर डिजाइनर जिआंबाटिस्टा वल्ली के गाउन और आभूषण डिजाइनर लोरेन श्वाट्र्ज के आभूषण पहनकर चहलकदमी की।
फिल्म ‘पद्मावत’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इस लुक में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की और उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ साथ अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे
उत्साहित रणवीर सिंह ने भी अपनी पत्नी दीपिका की तस्वीरों पर कमेंट किये जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है । उन्होंने दीपिका की एक तस्वीर पर कमेंट किया , नट्स।
दीपिका की तस्वीरों पर खास अंदाज में कमेंट करने वाले रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की क्लोज-अप तस्वीर को देखकर रणवीर ने कहा, वाह. मेरा मतलब.वाह।
एक और तस्वीर में जहां दीपिका कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं, रणवीर ने लिखा, बेबी, उन्हें पता चलने दो।
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर दीपिका की तारीफ करने में कभी पीछे नहीं रहे है और अक्सर वो अपने फनी अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म छपाक में काम कर रही है और इस फिल्म में वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका अदा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App










