Ranveer Singh से हटा Deepika Padukone का फोकस! केप टाउन में शारुख खान का हाथ थामे दिखी Actress

Summary :

Deepika Padukone Pregnancy: Deepika Padukone अपनी पर्सनल लाइफ और Ranveer Singh के साथ अपने लव रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और ही है। दरअसल हाल ही में उनकी एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से अब लोगों में मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। वायरल फोटो में दीपिका को प्रेग्नेंसी के दौरान Shah Rukh Khan का हाथ थामें देखा जा रहा है। केप टाउन से सामने आई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। जहां…

Deepika Padukone Pregnancy: Deepika Padukone अपनी पर्सनल लाइफ और Ranveer Singh के साथ अपने लव रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और ही है। दरअसल हाल ही में उनकी एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से अब लोगों में मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

वायरल फोटो में दीपिका को प्रेग्नेंसी के दौरान Shah Rukh Khan का हाथ थामें देखा जा रहा है। केप टाउन से सामने आई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। जहां कुछ फैंस इसे दीपिका का प्रोफेशनल एटीट्यूड बता रहे हैं, वहीं कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये सब एक्ट्रेस का कोई प्रोमोशनल स्टंट हैं।

खबरों के मुताबिक आपको बता दें कि शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘King’ पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग की खबर ने इसे और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। वायरल तस्वीरों में शाहरुख के साथ दीपिका का हाथ थामे दिखना फैंस को इमोशनल कर रहा है, लेकिन दूसरी तरफ ट्रोलर्स इसे “पब्लिसिटी स्टंट” बता रहे हैं।

Deepika Padukone Pregnancy: केप टाउन से लीक तस्वीरों ने मचाई सनसनी

Deepika Padukone Pregnancy
Deepika Padukone Pregnancy ( Source : Social Media)

फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। इसी बीच सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में शाहरुख दीपिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जिससे दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

दीपिका का लुक काफी सिंपल लेकिन एलिगेंट दिख रहा है, वहीं शाहरुख अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को “मैजिकल मोमेंट” बता रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि ये जानबूझकर लीक किया गया है ताकि फिल्म को पहले से ही हाइप मिल सके।

Ranveer Singh के साथ कम, शाहरुख के साथ ज्यादा दिखने पर चर्चा तेज

Ranveer Singh
Ranveer Singh ( Source: Social Media)

बॉलीवुड गलियारों और सोशल मीडिया पर इस समय एक अजीब बहस छिड़ी हुई है। यूजर्स का कहना है कि Deepika Padukone पहले जहां अपने रिलेशनशिप और इवेंट्स में Ranveer Singh के साथ ज्यादा नजर आती थीं, वहीं अब उनकी पब्लिक अपीयरेंस और शूटिंग अपडेट्स शाहरुख खान के साथ ज्यादा सामने आ रहे हैं।

हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चाएं हैं, लेकिन फैंस के बीच यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या अब दीपिका का फोकस पूरी तरह फिल्मों पर शिफ्ट हो गया है? कुछ यूजर्स तो इसे “नई पब्लिक इमेज बिल्डिंग” तक बता रहे हैं, जबकि उनके समर्थक इसे एक एक्ट्रेस का प्रोफेशनल ग्रोथ कह रहे हैं।

Deepika SRK Shoot Cape Town: प्रेग्नेंसी में शूटिंग पर उठे सवाल

Deepika SRK Shoot Cape Town
Deepika SRK Shoot Cape Town ( Source : Social Media)

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वो कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी। लेकिन इसके उलट वो सीधे शूटिंग पर पहुंच गईं।

यही बात अब सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई है। कई लोग दीपिका के इस फैसले को “डेडिकेशन” बता रहे हैं, तो कुछ इसे “रिस्की मूव” कह रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह शूटिंग करना सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश है। हालांकि, दीपिका या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतना जरूर है कि इस कदम ने उन्हें एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

King में छोटा रोल या बड़ा सरप्राइज?

King
King ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘किंग’ में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल हो सकता है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है। शाहरुख खान की यह फिल्म लंबे समय बाद उनकी बड़ी वापसी मानी जा रही है, जो दिसंबर में रिलीज हो सकती है। ऐसे में दीपिका का इस फिल्म से जुड़ना फैंस के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है।

Deepika Padukone Viral Photos: आगे क्या हो सकता है?

Deepika Padukone Viral Photos
Deepika Padukone Viral Photos ( Source : Social Media)

हालंकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का ये भी मानना है कि दीपिका अपने पति Ranveer Singh के साथ जितनी लाइमलाइट में नज़र आती थीं, उतना ही अब कम दिखाई देती हैं। इसी बीच अब उनका फोकस अचानक Shah Rukh Khan की फिल्म ‘King’ पर बढ़ गया है। अगर इसी तरह शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लीक होते रहे, तो फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर सकती है। वहीं दीपिका का प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड भी सेट कर सकता है। लेकिन दूसरी तरफ, अगर ट्रोलिंग बढ़ती है तो यह फिल्म और स्टार्स दोनों के लिए नेगेटिव पब्लिसिटी भी बन सकती है।

Read More: Dhurandhar फिल्म के हिट होने पर सलमान खान में नजर आया बदलाव, हिंदु सेंट्रिक फिल्म करने के लिए मजबूर हुए..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।