Delhi Metro एक बार फिर बनी दंगल का अखाड़ा; सीट को लेकर लड़की और अंकल में हुई भिड़ंत, सरेआम जड़ दिया थप्पड़!

Summary :

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ही दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लोग वहां नाचते हुए दिखाई देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़ा करते हुए। कई बार तो बात इतनी बढ़ जाती है कि गाली-गलोच सब देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो इस समय चर्चा में है, जिसमें एक लड़की और एक अंकल के बीच जोरदार बहस हुई और जो आगे जाकर हाथापाई में तब्दील हो गई। Delhi Metro Viral Video: वायरल वीडियो में क्या दिखा? Kalesh b/w a Girl and Uncle inside Delhi Metro over seat issues: pic.twitter.com/5Notdrxdlu — Ghar Ke…

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ही दिल्ली मेट्रो के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी लोग वहां नाचते हुए दिखाई देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़ा करते हुए। कई बार तो बात इतनी बढ़ जाती है कि गाली-गलोच सब देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो इस समय चर्चा में है, जिसमें एक लड़की और एक अंकल के बीच जोरदार बहस हुई और जो आगे जाकर हाथापाई में तब्दील हो गई।

Delhi Metro Viral Video: वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेट्रो की सीट के लिए एक लड़की और एक अंकल आपस में बुरी तरह लड़ रहे हैं। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और महिला ने उस आदमी को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाने के बाद वह आदमी भी गुस्से में खड़ा हो गया और लड़की को मारने के लिए हाथ उठाया, लेकिन फिर खुद को रोक लिया। वहां मौजूद एक दूसरी महिला ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। बावजूद इसके लड़की लगातार चिल्लाती रही, जिसके बाद लोगों ने उस आदमी को समझा-बुझाकर बिठा दिया और लड़की वहां से आगे चली गई। वहां मौजूद किसी यात्री ने यह सब रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगी।

Seat Dispute in Delhi Metro: झगड़े की वजह

झगड़ा असल में किस बात पर शुरू हुआ यह तो पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि विवाद बैठने की जगह को लेकर ही था। जब सीट पर बैठे शख्स ने लड़की की बात का जवाब दिया, तो वह भड़क गई और चिल्लाने लगी, जिससे मामला काफी बढ़ गया।

Delhi News: वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। किसी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो को ऐसे झगड़ों को रोकने के लिए कड़े नियम बनाने चाहिए, तो किसी ने सलाह दी कि महिलाओं से बहस करने से बचना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सीट न मिलने पर अक्सर ऐसे विवाद होते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।