बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया अपने हटके फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। इन दोनों के ह्यूमर का भी कोई जवाब नहीं है। हाल ही में दीपिका ने कुछ मीम्स शेयर किये है जो काफी वायरल हो रहे है।

दीपिका ने अपने मीम में अपने पति रणवीर सिंह को टारगेट किया है। ये मीम उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आइफा अवार्ड्स में अपने और रणवीर सिंह के आउट फिट्स को लेकर बनाया है।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो कॉम्बो शेयर करते हुए अपने फैंस से सवाल किया कि कौन बेहतर लग रहा है ? इस फोटो कॉम्बो में रणवीर के आइफा लुक को डेस्पिकेबल की किरदार अग्नेस से प्रेरित बताया है।

वहीं दूसरी तस्वीर में दीपिका ने अपने आइफा लुक के पर्पल गाउन को रणवीर फ्लोर क्लीनर मोप से कम्पेयर किया है। इन तस्वीरों के कैप्शन में दीपिका ने ‘ROFL’ लिखा है।

इससे पहले भी दीपिका ने कुछ मीम शेयर किये थे जिसमे उन्होंने अपने और रणवीर के रिलेशनशिप को टारगेट किया था। इस मीम में दो बन्नी एक दुसरे से बात कर रहे थे। यानी दीपिका भी अब इस मजेदार पार्टी में शामिल हो गयी है।
बता दें हाल ही में रणवीर सिंह को आइफा अवार्ड्स 2019 में फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। अवार्ड लेते हुए रणवीर ने कहा था जल्द ही उनका मोम का पुतला भी मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा और वो भी दीपिका के बगल में।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका और रणवीर कबीर सिंह की फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के सफर पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App



