बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध कर एक नए रिश्ते के सफर पर निकलेगी और इस खास मौके पर दीपवीर इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं। जहां एक बेहद शानदार विला में दोनों की शादी की रस्में होंगी। दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं।
अब इटली के लेक कोमो से कुछ फोटोज आ रही हैं। जहां उनकी शादी की तैयारियां खूब जोरो शोरों से चल रही हैं। बता दें कि दीपवीर की शादी में कुछ ही चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है जिसमें केवल परिवार और उनके कुछ बेहद खास मित्र गण शामिल होंगे।
इतना ही नहीं इनके शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाना भी अलाउड नहीं है। रणवीर के साथ-साथ दीपिका भी चाहती है कि इनकी शादी की तस्वीरें लीक ना हो।
स्टाइलिस्ट और मैनेजर भी पहुंचे…
Deepika Padukone और रणवीर के बाद अब दीपिका के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, गैबरियल जॉर्जियो और मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी इटली के लिए रवाना हो चुके है।
https://www.instagram.com/p/BqBESgdAS50/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
सभी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उम्मीद जताई जा रही है जहां अमित और गैबरियल दीपिका को खूबसूरत हेयरस्टाइल देने वाले है वहीं करिश्मा दीपिका के साथ-साथ मेहमानों और शादी से जुड़ी खास जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।
[Instagram] Team Deepika is on their way to Lake Como!😃 #DeepVeerKiShaadi Travel updates from Amit Thakur, Karishma Prakash and Gabriel Georgiou pic.twitter.com/qJUmrqmXdN
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) November 10, 2018
इसके बाद उन्होंने भव्य रिसेप्शन देने का निर्णय लिया है। खास बात यह रही कि दोनों इटली के लिए निकलते समय एयरपोर्ट लुक में भी एक दूसरे के साथ ड्रेस में कोऑर्डिनेट करते नज़र आए। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के ट्रेडिशनल लिबास में थे, दीपिका ने सफेद स्कर्ट के साथ ट्यूनिंग की थी।
https://www.instagram.com/p/BqAhhKpHNYB/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera
आपको बता दें कि इस जगह पर मानचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस स्मेलिंग और उनकी पत्नी सैम कूक की शादी भी यही पर हुई थी। आपको बता दें कि करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App








