बॉलीवुड के गलियारों से मंगलवार की सुबह चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि दीपिका पादुकोण के माता-पिता और बहन को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। दीपिका पादुकोण को पिता की हालत गंभीर है, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन मां और बहन घर पर ही क्वारंटीन में हैं। माता-पिता और बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही दीपिका पादुकोण के फैंस थोड़े परेशान हैं और वो लगातार उनकी हालत जानने के लिए बेचैन हैं।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो घरवालों के बाद अदाकारा दीपिका पादुकोण को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। दीपिका पादुकोण की तरफ से अभी तक इन खबरों पर कोई सफाई पेश नहीं की गई है लेकिन अदाकारा ने अभी तक इन खबरों का खंडन भी नहीं किया है।
अदाकारा दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण एक जाने-माने बैंडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं, जो इस समय अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। गर दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो बॉलीवुड की सबसे बिजी अदाकाराओं में से एक हैं। दीपिका पादुकोण के पास इस समय बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की बिग बजट फिल्में हैं, जो कोरोना की वजह से रुकी पड़ी हैं। जैसे ही हालात सामान्य हो जाएंगे, वो इनकी शूटिंग शुरू कर देंगी।

बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना ग्रहण लग गया है। आए दिन कोई ना कोई कोरोना संक्रमित हो जा रहा है। मौजूदा समय में रुबीना दिलैक, हिना खान और अनिरुद्ध दवे जैसे स्टार्स कोरोना संक्रमित थे। अब इसमें नया नाम दीपिका पादुकोण का भी जुड़ गया है। इससे पहले बॉलीवुड से आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से कई सितारे अब रिकवर भी हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



