बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को फैशनेबल आउटफिट्स में देखा जाता है। मगर जब दीपिका तैयार होकर निकलती है तब सभी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं। ऐसे में हाल ही में दीपिका पादुकोण अब ने ब्लैक साड़ी में कयामत ढा रही हैं।

एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में दिखीं खूबसूरत

दरअसल दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर सब्यसाची की बनाई ब्लैक साड़ी को एक इवेंट में पहना। ऐसे में उन्होंने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। वहीं दीपिका की इन बेहद ग्लैमरस तस्वीरों को देख फैंस उनके कायल हुए जा रहे हैं। वैसे इस बीच दीपिका के सबसे बड़े फैन और उनके पति रणवीर सिंह का कहना ही कि तस्वीरें देख उनकी जान ही निकल गई है।
इस दौरान रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका की इन तस्वीरों पर कमेंट किया ‘डेथ ही हो गई।’ साथ ही उन्होंने कई हार्ट इमोजी का यूज किया। वहीं रणवीर के इस कमेंट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपकी डेथ हो गई इस फोटो से तो लाखों डेथ बॉडी भी जिंदा हो गई होगी।

फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये कपल फिल्म ’83’ में कपिल देव और रोमी भाटिया का किरदार निभाते दिखेंगे। शादी के बाद यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर शकुन बत्रा की नई फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



