लॉकडाउन के बीच दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर करी कच्चे आम की तस्वीर, कहा- ‘तुम सबसे बेहतर हो’

Summary :

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन पूरे देश में लगा हुआ है। ऐसे घरों में रहकर सब लोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं। इस समय को बॉलीवुड सेलेब्स

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन पूरे देश में लगा हुआ है। ऐसे  घरों में रहकर सब लोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं। इस समय को बॉलीवुड सेलेब्स भी बहुत अच्छे से बिताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान क्वालिटी टाइम कुछ हस्तियां अपने परिवार और पार्टनर के साथ बिता रहे हैं। जबकि अपने अंदर के कलाकार को कुछ ढूंढते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खासा समय लॉकडाउन के दौरान कुछ सेलेब्स बिता रहे हैं। 
हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उस तस्वीर में दीपिका ने जो चीज दिखाई है वह उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। बता दें की एक्ट्रेस ने कच्चे आम से भरी हुई प्लेट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा, तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे में अभी तक मिली हूं। 

दीपिका का कच्चे आम के प्रति प्यार इस तस्वीर और कैप्शन से साफ दिखाई दे रहा है। अब तक दीपिका की इस तवीर को 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने पसंद किया है। बता दें बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के बाद दीपिका ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक पोस्ट किया था। 

Desk Team