बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है और अब वो फिल्म ‘83’ की टीम का हिस्सा बनी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है और दीपिका गेस्ट अपियरेन्स में नजर आएंगी।

रणवीर सिंह इन दिनों स्पोर्ट्स ड्रामा की तैयारी में जुटे हैं। इसमें वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी। दीपिका ने इस किरदार को चुनने की वजह बताई है।

दीपिका ने कहा,‘‘ ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन पत्नी का रोल करना चाहती हूं इसलिए मैंने इस किरदार को चुना बल्कि इसके पीछे बड़ वजह यह है कि मैं इस रोल को अपने रियल लाइफ के अनुभव से कनेक्ट कर पाई हूं तभी इस रोल के लिए मैंने हां की है।’’

दीपिका ने कहा,‘‘मैं फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल प्ले कर रही हूं। वह कपिल देव की सफलता में सहायक साबित हुई थी। जब वह कैप्टन थे तब रोमी उनके सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा थीं और मैं उनसे खुद को जुड़ महसूस करती हूं।

मैं हमेशा महसूस करती हूं कि एक परिवार एथलीट के विजन को सपोर्ट करने के लिए अपने सपनों का बलिदान दे देते हैं। जिस लक्ष्य को वे तय करते हैं वह उनके करियर के त्याग के साथ ही खत्म होता है। मैंने यह सब कुछ खुद के परिवार में देखा है। मेरी मां पिता के करियर को लेकर काफी सपोर्टिव रहीं। मैंने एक एथलीट की सफलता में परिवार का महत्वपूर्ण रोल देखकर इस किरदार को चुना।’’

वही वर्क फ्रंट की बात की जाए तो फिल्म ‘83’ के अलावा दीपिका, मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही छपाक फिल्म में नजर आएंगी। इसमें वह एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में दिखेंगी. फिल्म में विकरांत मैसी उनके पति का किरदार निभा रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



