पहलू खान की मौत पर पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने दिया विवादित बयान

Summary :

अशोक गहलोत के बयान पर अब भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी बयान दिया है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पहलू खान आदतन अपराधी था।

राजस्थान के अलवर जिले में साल 2017 में गाय की तस्करी करने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाले गए पहलू खान के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए जाने पर आलोचना का शिकार हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि मामले की जांच पूर्व की भाजपा सरकार ने कराई थी। उन्होंने नए सिरे से जांच का आश्वासन दिया।  
अशोक गहलोत के बयान पर अब भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भी बयान दिया है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पहलू खान आदतन अपराधी था। 
उन्होंने कहा, “यहां तक कि उसके भाई, बेटे और अन्य रिश्तेदार भी अपराध में शामिल थे। हालांकि गो-रक्षकों और बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के खिलाफ लगे सभी आरोप गलत थे।” 
आहूजा ने कहा, “ग्रामीणों ने खान को गोतस्करी करते हुए पकड़ा। उसकी मौत पुलिस हिरासत में हुई। अब उसकी गिरफ्तारी का श्रेय कांग्रेस को नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि उस समय कांग्रेस ने उसके परिवार को आर्थिक मदद दी थी।”  

Ujjwal Jain