दीपवीर रिसेप्शन में भी एक दूसरे से नजर नहीं हटा पा रहे थे , देखें अन्दर की तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के एक सप्ताह बाद बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में रिसेप्शन आयोजित किया गया।

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के एक सप्ताह बाद बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस दौरान पहले तो दिन में दीपिका ने शानदार तरीके से होटल को तैयार करवाया और फिर शाम होते ही दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी को देख कर हर कोई वाहवाही करने पर मजबूर हो गया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखने के बाद यह जरूर कहेगा कि क्या कमाल की जोड़ी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दीपिका पादुकोण ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है जबकि रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे।

दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में उनके खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। बता दें कि दीपिका और रणवीर इसके बाद मुंबई में भी 28 नवंबर को एक खास रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने सितारे भी शामिल होंगे।

स्टेज पर पहुंचते ही रणवीर सिंह ने वहां मौजूद मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। दीपिका ने बालों का जूड़ा बनाकर सफेद फूलों का गजरा पहना हुआ है।

रिसेप्शन शुरु होने से पहले रणवीर सिंह  ने दीपिका संग एक तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर कई रोमांटिक पोज भी दिए। इनके वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

रिसेप्शन से पहले दोनों वहां मौजूद पैपराजी को पोज देने के लिए पहुंचे तो वो एक दूसरे संग ही बातों में खोए नजर आए तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह होनों एक दूसरे संगर बाते करते और हंसते नजर आ रहे हैं ये पहला मौका नहीं है ।जब रणवीर -दीपिका अपने आस-पास के लोगों को भूल एक -दूसरे में खोए नजर आए हों।

इस समारोह में खेल जगत की जानी मानी हस्तियां पी वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

दीपिका के रिसेप्शन में उनकी मां उज्जवला पादुकोण भी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची। इस तस्वीर में आप दीपिका के साथ उनकी मां और पूजा मखीजा को देख रहे हैं इस तस्वीर में आप दीपिका की मम्मी उज्जवला और न्यूट्रिशन पूजा मखीजा को देख सकते हैं।

1#

2#

इस बीच दीपिका-रणवीर से अलग आपको दिखाते हैं इनके रिसेप्शन पर कौन-कौन पहुंचा।

1#

2#

3#

4#

5#

6#

7#

8#

9#

10#

11#

12#

13#

14#

 

Desk Team