Raveena Tandon ने दीप‍िका का खोला ऐसा राज़ जिससे रणवीर सिंह सुन कर हो जाएंगे शॉक

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में शादी करके इटली से भारत वापस आ गए हैं।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में शादी करके इटली से भारत वापस आ गए हैं। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज में शादी की है। 21 नवंबर यानी आज दीपवीर की बैंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन है।

Raveena Tandon ने खुलासा किया दीपिका के इस राज का

बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon ने दीपिका और रणवीर की शादी के बाद दीपिका की एक खास बात के बारे में बात करते हुए खुलासा किया है।

अब यह नहीं पता कि रणवीर सिंह दीपिका की यह बात जानते हैं क्या नहीं लेकिन इसे जानकार वह दिल से खुश होंगे। रवीना टंडन ने दीपिका और रणवीर सिंह को ट्विटर पर शादी की बधाई दी और साथ ही फैंस को ये बात बताई है।

Raveena Tandon टंडन ने किया ट्वीट

बता दें कि Raveena Tandon ने रणवीर सिंह के ट्वीट को रीट्वीट किया, ‘यकीन मानिए, आज मैं बहुत खुश हूं और रणवीर आपको एक सीक्रेट बताना चाहती हूं। दो साल पहले एक हवाई यात्रा के दौरान मैं और दीप‍िका साथ थे। तब दीप‍िका ने मुझसे कहा था कि रणवीर का साथ मुझे बिलकुल घर जैसा अहसास कराता है। रणवीर के साथ होने से मैं कंफर्ट पाती हूं।’ रवीना ने आगे लिखा कि शादी की इन खूबसूरत तस्‍वीरों में ये सब देख पा रही हैं। ईश्‍वर तुम दोनों को खुश‍ियां दे।

शादी की तस्वीरों पर था प्रतिबंध

https://www.instagram.com/p/BqZoxRAhIt2/

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा और यही वजह की तस्वीरें लीक ना हो जाएं। रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/BqZiETNBmQH/

दोनों ने पहले मेहंदी और संगीत की तस्वीरें पोस्ट की हैं और उसके कुछ देर में कोंकणी वेडिंग की तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। इसमें दीपिका पादुकोण ने रेड और गोल्डन लहंगा पहना था जो कि सब्यसाची ने ही डिजाइन किया है।

https://www.instagram.com/p/BqZlJnZgyIS/

बता दें कि दीपिका और रणवीर की कोंकणी रस्म से शादी 14 नवंबर को हुई थी और उसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से दोनों ने विवाह किया था।

Desk Team