टीवी एक्ट्रेस से फैशन इन्फ़्लून्केर बनी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आये दिन सोशल मीडिया पर अपने नए-नए फैशन स्टाइल की झलकियां दिखाती रहती हैं। हर मुद्दे पर अपनी खुलकर आवाज़ उठाने वाली उर्फी अपनी बात को रखने में कभी हिचकिचाती नज़र नहीं आती।

हाल ही में, एक्ट्रेस ने महिला की सुरक्षा पर अपनी आवाज उठाई, क्योंकि दिल्ली में उनके साथ एक घटना हुई, जिसके बाद उर्फी काफी परेशान हो गई थीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने वुमन सेफ्टी पर बात करते हुए और साथ ही कैब फैसिलिटी प्रोवाइड करने वाले ‘ऊबर’ (Uber) पर अपना गुस्सा भी निकाला है।
उर्फी जावेद का सामान चोरी कर फरार हुआ ड्राइवर

दरहसल हुआ कुछ यूँ कि अपने काम के सिलसिले में दिल्ली पहोची जहाँ उनके साथ ये घटना घटी। जिसपर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात का खुलासा करते हुए लिखा, “आज मैंने उबर के साथ बहुत बेकार एक्सपीरियंस किया. मैंने ऊबर बुक की थी. मैंने उसे 6 घंटे के लिए बुक की थी और एक जगह थोड़ी देर के लिए रुकवाया था. फिर वह बंदा मेरा सामान लेकर वहां से गायब हो गया. मैं उसे कॉल कर रही थी और उसे बुला रही थी, लेकिन उसकी लोकेशन दिखा रहा एक घंटा दूर. वह गायब हो गया और वह सामान लेकर वापस भी नहीं आ रहा था और मुझे लेट हो रहा था, क्योंकि फ्लाइट मिस हो रही थी।”
महिला सुरक्षा पर उर्फी ने उठायी आवाज़

अपनी बात को पूरा करते हुए उर्फी ने बताया कि बाद में उन्हें कैसे अपना सामान मिला। एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैंने एक मेल फ्रेंड को कॉल की. जब उसने बात की तो वह डर गया. आदमी की आवाज पर वह डर गया, वरना लड़की की आवाज पर तो वह डर ही नहीं रहा था. फिर वह एक-डेढ़ घंटे बाद मेरा सामान लेकर आया और वह भी एकदम नशे में. वह बोल भी नहीं पा रहा था. दिल्ली में ऊबर लड़कियों के लिए सेफ नहीं है।”

अपनी इस मैसेज वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “Uber प्लीज, हम लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ करिए. आज सबसे खराब एक्सपीरियंस था. ड्राइवर मेरा सामान लेकर गायब हो गया था और फिर दो घंटे बाद पीकर आया।”


Download Android App
Download iOS App



