9 December 2019 को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पास होने के बाद से ही विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तरपूर्व दिल्ली में CAA को लेकर भड़की हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही है। इस घटना को लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। दिल्ली में हिंसा में अब तक पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है।


ईशा गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा- सीरिया? दिल्ली? हिंसक लोग हिंसक बर्ताव कर रहे हैं बिना इस बात की आधी भी जानकारी लिए कि वो आखिर क्या चाहते हैं। मेरे शहर और मेरे घर को ये लोग असुरक्षित बना रहे हैं।

गौहर खान ने लिखा – ये नफरत आखिर कहां से आ रही है? एक टोपी वाला आदमी, एक दाढ़ी वाला आदमी, या तो खून से लथपथ है और या आतंकवादी के तौर पर चिन्हित किया जा रहा रहा है, लेकिन मैं पूछती हूं कि फिर ये लोग कौन हैं जो लाठी लेकर खड़े हुए हैं? एक ऐसे शख्स को धमकाते हुए जो कुछ नहीं कह रहा, क्यों ये उसका खून बहा रहे हैं?



Download Android App
Download iOS App



