बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में खुल कर अपनी बात सबके सामने रखी थी। उन्होंने अपनी इस वीडियो में बॉलीवुड का सपोर्ट करते हुए सबको एक ही तरह न देखने की बात की थी।
दरअसल, उन्होंने वीडियो में बॉलीवुड का साथ दिया है और कहा है कि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड से जुड़े सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। इस पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अक्षय कुमार का साथ दिया है। अक्षय कुमार का ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कहना है कि ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में ड्रग्स की प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इसका मलतब ये नहीं है कि सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। अब अक्षय कुमार का बॉलीवुड सेलेब्स के पक्ष में बोलना कुछ लोगो को पसंद नहीं आ रहा है और वो अक्षय कुमार के वीडियो का विरोध कर रहे हैं।
इतना ही इन लोगों ने ट्विटर पर एक मुहिम भी चलाई है, जिसमें अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने की मांग कर रहे हैं। लक्ष्मी बॉम्ब को बैन करने के लिए #BanLaxmiBomb हैशटैग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं और अब ये टॉप ट्रेंडिग हैशटैग में शामिल हो गया है, यानी हजारों लोग इस पर ट्वीट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए। हो सकता है की अगर लोगो में अक्षय को लेकर गुस्सा इसी तरह बढ़ता रहा तो उनकी फिल्म भी सड़क 2 की तरह फ्लॉप हो जाए।


Download Android App
Download iOS App




