अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों के कारण चर्चा में छाई हुई है,जिसमें वो अपने बेटे को गोद में लिए दिख रही हैं। वैसे नताशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और नताशा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। दरअसल नताशा ने अपनी ये तस्वीर बेटे के दो महीने पूरे होने के बाद शेयर करी है।

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे अगस्त्या के साथ ये फोटो शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, 2 महीने का अगस्त्या। एक तरफ नताशा ने बेटे के साथ अपनी ये क्यूट सी तस्वीरें शेयर वैसे ही लोगोने ने जमकर कॉमेंट करने शुरू कर दिए ।
एक फैन ने लिखा- बहुत क्यूट है,वहीं अन्य यूज़र ने कहा- अगस्त्या बिल्कुल अपने पापा हार्दिक की तरह दिखता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों का तो बस यही कहना अगस्त्या बिलकुल अपने पापा हार्दिक की तरह दिखता है। इनमें से एक ने कहा बेटा बाप पर गया है और किसी ने लिखा- माशाअल्लाह है छोटा हार्दिक पंड्या।

बता दें यह कोई पहली बार नहीं जब नताशा ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो,क्योंकि इससे पहले भी नताशा और हार्दिक पांड्या के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही हैं। ऐसे में नताशा ने हाल ही में एक और नई तस्वीर साझा की जिसमें हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम में खेल रहे हैं।

वहीं शेयर की गई इस फोटो में नताशा मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं और वहीं उनके साथ गोद में बेटा भी पापा हार्दिक को चियरअप करते हुए ब्लू कलर की जर्सी में दिख रहा है।


Download Android App
Download iOS App



