सनी के बर्थडे के खास मौके पर दिखा देओल परिवार का प्यार,धर्मेंद्र तस्वीरें शेयर करके बोले-अब कुछ दिन मैं…

Summary :

सनी देओल बीते दिन यानी 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने पापा धर्मेन्द्र भाई बॉबी देओल और अपने दोनों बच्चों करण और राजवीर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है।

सनी देओल बीते दिन यानी 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने पापा धर्मेन्द्र भाई  बॉबी देओल और अपने दोनों बच्चों करण और राजवीर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है। 
इस दौरान धर्मेन्द्र ने देओल स्टाइल में हुए इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। ऐसे में धर्मेन्द्र ने केक  कटिंग सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की। साथ ही उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा यह सेलिब्रेशन देओल स्टाइल में किया गया है। 
फोटोज में अभिनेता सनी अपने पापा,भाई और बच्चों के साथ बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में उनके बेटे सनी गालों पर किस करते दिख रहे हैं। वहीं धर्मेन्द्र ने सनी की एक और फोटो साझा की है,जिसमें वो केक के साथ स्माइल देते हुए नजर आ रहे हैं। 
धर्मेंद्र ने सनी को केक खिलाते हुए एक फोटो साझा की है,इसके अलावा उन्होंने प्रशंसको को सनी के लिए प्यार और विश भेजने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने फैंस से मिली बधाइयों के लिए लिखा,फेंड्स,आपलोग हमेशा मेरे दिल के करीब हैं। खुशी में…आज तो इंतिहा हो गई ट्वीट्स की। बोर भी हो गए होंगे आप सभी,अब कुछ दिन तक चुप रहूंगा।

Desk Team