अब और नहीं सह सकती…Karan Kundrra के सवाल पर Tejasswi Prakash फूट-फूटकर रो पड़ीं!

Summary :

Desi Bling Promo: टीवी की सबसे फेवरेट और फेमस जोड़ी “TejRan” यानी Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की केमिस्ट्री को हमेशा से ही फैंस ने “लव गोल्स” के रूप में देखा है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत रियलिटी शो Bigg Boss 15 के घर से हुई थी, जहां पहले दोस्ती, फिर नोक-झोंक और उसके बाद धीरे-धीरे यह जोड़ी हर किसी की फेवरेट बन गई। Laughter Chefs” जैसे शो में भी इनकी मस्ती, मजाक और क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक…

Desi Bling Promo: टीवी की सबसे फेवरेट और फेमस जोड़ी “TejRan” यानी Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की केमिस्ट्री को हमेशा से ही फैंस ने “लव गोल्स” के रूप में देखा है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत रियलिटी शो Bigg Boss 15 के घर से हुई थी, जहां पहले दोस्ती, फिर नोक-झोंक और उसके बाद धीरे-धीरे यह जोड़ी हर किसी की फेवरेट बन गई। Laughter Chefs” जैसे शो में भी इनकी मस्ती, मजाक और क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक नए रियलिटी शो “Desi Bling” के प्रोमो ने फैंस को चौंका दिया है, जिसमें Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के बीच एक बेहद इमोशनल और तीखी बहस देखने को मिली। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और फैंस हैरान हैं कि क्या सच में दोनों के रिश्ते में स्ट्रेस की सिचुएशन आ गई है।

Desi Bling Promo: प्रोमो में दिखा इमोशनल टकराव, Karan हुए नाराज़

शो के लेटेस्ट प्रोमो में Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के बीच एक सीरियस बहस दिखाई देती है। वीडियो में Karan भावुक होकर Tejasswi से पूछते नजर आते हैं कि उन्होंने उनके रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा क्यों किया जिससे उन्हें ठेस पहुंची।

क्लिप में Karan का सवाल— “Why did you disrespect our relationship?” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस दौरान माहौल इतना भावुक हो जाता है कि दोनों के बीच तनाव साफ नजर आता है और फैंस भी हैरान रह जाते हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ।

Tejasswi Prakash: फूट-फूट कर रोईं, फैंस हुए चिंतित

Tejasswi Prakash
Tejasswi Prakash ( Source : Social Media)

प्रोमो में आगे Tejasswi Prakash को भावुक होते और रोते हुए भी दिखाया गया है। Karan के सवालों के बाद उनका रिएक्शन और भी इमोशनल हो जाता है।

कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान Tejasswi ने Karan से कहा कि वह उनके आस-पास के लोगों के प्रभाव में आ रहे हैं, जिससे मामला और बिगड़ गया। यह सीन देखते ही दर्शकों में चिंता बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर “#TejRan” ट्रेंड करने लगा है।

Tejasswi Prakash on Karan Kundra: “मुझसे दिक्कत है तो सामने बोलो”

Tejasswi Prakash on Karan Kundra
Tejasswi Prakash on Karan Kundra ( Source: Social Media)

टीज़र के सबसे धमाकेदार हिस्से में तेजस्वी प्रकाश काफी गुस्से में नज़र आ रही हैं। वह सरेआम एक मेंबर को टोकते हुए कहती हैं, “If you have any issues with me… तुम पीठ पीछे लड़कों से मेरी रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहे हो।” तेजस्वी का यह रूप देखकर उनके फैन्स भी हैरान हैं। ऐसा लग रहा है कि शो के बाकी सदस्य तेजस्वी और करण के रिश्ते को लेकर गॉसिप कर रहे हैं, जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Fans Reaction: फैंस में बंटे मत, रिलेशनशिप पर उठे सवाल

Desi Bling Promo
Desi Bling Promo ( Source: Social Media)

इस वायरल प्रोमो के बाद फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे शो का ड्रामा बता रहे हैं, जबकि कुछ को लग रहा है कि दोनों के बीच सच में तनाव बढ़ गया है।  फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह पूरा सीन स्क्रिप्टेड ड्रामा है या असल जिंदगी की अनबन। लेकिन इतना तय है कि Karan Kundrra और Tejasswi Prakash का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस अब अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आने वाले रियलिटी शो “Desi Bling” की स्टारकास्ट भी इन दिनों सुर्खियों में है। शो में बिजनेस, सोशल और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं, जिससे इसकी ग्लैमर और एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस शो में Rizwan Sajan, Satish Sanpal, Adel Sajan, Sana Sajan, Tabinda Sanpal, Pamala Serena, Dyuti Parruck, Iryna Kinakh, Alizey Mirza, Lailli Mirza जैसे कई इंटरनेशनल और हाई-प्रोफाइल पर्सनालिटीज़ नज़र आएंगी।

इसके साथ ही शो में मशहूर एस्ट्रोलॉजर Janvee Gaur भी शामिल हैं, जो पार्टिसिपेंट्स के रिश्तों और भविष्य को लेकर इंटरेस्टिंग प्रिडिक्शन्स करती नजर आ सकती हैं। यह मल्टी-कल्चर और लग्जरी लाइफस्टाइल पर बेस्ड शो पहले से ही चर्चा में बना हुआ है, और अब इसकी दमदार कास्ट ने इसे और भी ज्यादा हाईलाइट कर दिया है।

Read More: Tejasswi Prakash और Karan Kundra की नई रोमांटिक वीडियो Social Media पर हुई Viral , फैंस बोले- ‘Finally...

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।