Bollywood इंडस्ट्री में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री करी थी तब वह मशहूर हुई। और तब ऐसा भी मालूम होता था कि बॉलीवुड में अपनी मिसल कायम करेंगी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह कहीं खो सी गई। जिस एक्ट्रेस का एक समय में बॉलीवुड में हिट होने का चांस था वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। तो आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन मशहूर हास्तियों के बारे में जो फ्लॉप होने के बाद भी करती हैं लाखों की कमाई।
1.गौहर खान
बिग बॉस की विजेता और पंजाबी फिल्मों में दिखाई दे चुकी गौहर खान एक वक्त में काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी। अब ना तो गौहर के पास कोई फिल्म है और न ही अब वह किसी भी रियेलिटी शो का हिस्सा। लेकिन बता दें कि गौहर खान एक इवेंट में परफॉर्म करके करीब 6 से 12 लाख रुपए कमा लेती हैं।
2.नेहा धूपिया
Bollywood की फ्लॉप एक्टे्रसेस की लिस्ट में शुमार नेहा धूपिया सबसे ज्यादा पैसा कमा रही हैं। वह एकसाथ कई रियेलिटी शो में जज और होस्ट कर रही हैं। एक इवेंट करने के लिए नेहा 6 से 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। और परफॉर्म करने पर उन्हें 12 से 15 लाख रुपए मिलते हैं।
3.चित्रांगदा सिंह
Bollywood के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नज़र आने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा अपने फिल्मी करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई । चित्रांगदा एक इवेंट के 15 से 18 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
4.एली अवरम
एली ने अपना पहला विज्ञापन एवरेडी बटेरीज अक्षय कुमार के साथ किया था। उसके बाद ऐली को Bollywood में पहली फिल्म ’मिकी वायरस’ में काम करने का मौका मिला।
इस फिल्म में उनके अपोजिट टीवी होस्ट मनीष पॉल नजर आये थे हालंकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा सकी। एली इवेंट करके 3 से 5 लाख रुपए कमा लेती हैं और एक परफॉर्मेंस के वो 6 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं।


Download Android App
Download iOS App
1.गौहर खान







