पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की धूम मची हुई हैं। वही ये प्यारा सा कपल सबकी नज़रो से बच राजस्थान अपनी शादी रचाने पहुंचा हैं। फिल्म ‘शेरशाह’ से अपनी रील जोडी को रियल जोड़ी बना लेने वाला कपल आज यानी 7 फरवरी को एक दूसरे संग शादी के सातो वचन लेगा।

बता दे कि एक्ट्रेस कियारा और सिद्धार्थ की रॉयल वेडिंग राजस्थान के जैसलमेर सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है, जिसकी तैयारियां ज़ोरो- शोरो से शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच अब कियारा की एक तस्वीर भी काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो उनके शादी से पहले की रस्मों की बताई जा रही है। इस तस्वीर में कियारा के फेस पर ब्राइडल ग्लो साफ तौर पर देखा जा सकता है।
गुलाबी ड्रेस में खिलखिलाती नज़र आई कियारा

गौरतलब हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में फ़ोन्स पालिसी को स्ट्रिक्टली बन किया गया हैं बताया जा रहा था की गेस्ट के फ़ोन्स को फ़ोन से किसी भी तरह की फोटोज लीक करने को परमिशन बिलकुल नहीं रहेगी। वही इन सब कड़ी सिक्योरिटी के बाद भी दुल्हनिया कियारा अडवाणी की पिंक ड्रेस में एक फोटो वायरल हो ही गयी। और यह तस्वीर कियारा की प्री-वेडिंग फंक्शन्स की बताई जा रही है। इस फोटो में आप देख ही सकते हैं कि कियारा अपनी सहेलियों के साथ खिलखिलाती नजर आ रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ होने वाली दुल्हनियां ने अपने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं जो उनके लुक को और भी सूंदर बना रहा हैं। लेकिन अब आपको तस्वीर का सच बता दें कि ये कियारा की नहीं बल्कि किसी और की शादी की फोटो है, जी हाँ……! जिसमें एक्ट्रेस के ऊपर दुल्हन कलीरे गिराने की रस्म की जा रही हैं। हालंकि जहा इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वही ये तस्वीर कियारा की नहीं बल्कि किसी और की शादी की हैं। फैंस बड़ी ही बेसब्री से कियारा और सिद्धार्थ को दुल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेकरार हैं।
सूर्यगढ़ पैलेस में सजेगा मंडप

कियारा और सिद्धार्थ की शादी में अपनी शिरकत देने उनके सभी फैमिली मेंबर्स साथ ही उनके क्लॉस वन सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर पहुँच चुके हैं। आज ही के दिन यानी 7 फरवरी को दोनों जन्मो के लिए एक दूसरे के हो जायेंगे। इससे पहले यानि अभी दोनों की हल्दी सेरेमनी को भी पूरा किया जायेगा। फिर कुछ घंटों बाद दोनों एक दूसरे संग फेरे लेंगे। शादी के बाद सूर्यगढ़ पैलेस में ही शाम को एक रिसेप्शन पार्टी (SidKiara Reception) रखी गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ही स्टार्स को उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स बधाई देते नजर आ रहे हैं जोकि उनके इस खास दिन को ढेरो दुआओ से भर रहा हैं ।


Download Android App
Download iOS App



