तलाक के बाद एक ही होटल में रुके हैं धनुष और ऐश्वर्या, दोबारा साथ आने की है प्लानिंग?

Summary :

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों हैदारबाद के होटल में रुके हुए हैं।

 धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत एक दूसरे से अलग होने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों की उनपर लगातार नजर है। दोनों की एक और लेटेस्ट अपडेट सामने आई है जिसमें पता चला है कि दोनों हैदराबाद के एक ही होटल मे ठहरे हुए हैं। इससे क्या अंदाजा लगाया जाए। आप कुछ अंदाजा लगाएं इससे पहले हम आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक दोनों केवल अपने काम के सिलसिले में उस होटल में ठहरे हुए हैं।
दरअसल धनुष और ऐश्वर्या जिस होटल मे हैं, उसका नाम है सितारा होटल और ये हैदराबाद के रामोजी फिल्म स्टूडियोज में स्थित है। ये वहां की सबसे बड़ी फिल्म सिटी है। धनुष अपनी किसी फिल्म के सिलसिले में उस होटल में रुके हैं। रामोजी स्टूडियोज जाने वाले ज्यादातर एक्टर्स इसी होटल में रुकते हैं। वहीं बात करें ऐश्वर्या की तो एक लव सॉन्ग वैलेंटाइन के मौके पर शूट करने वाली हैं। उनका ये प्रोजेक्ट 25 जनवरी से 27 जनवरी तक शूट किया जाएगा। पूरी तीन दिन ये गाना शूट होगा।
अब जब दोनों एक जगह हैं तो जाहिर है ये सवाल उठ रहा होगा कि दोनों क्या एक दूसरे से मिले होंगे या हीं या एक दूसरे से हाल चाल पूछा होगा या नहीं। खैर ये तो वो दोनों ही जानते हैं। खैर आपको बता दें कि दोनों ने 17 जनवरी को अपनी राहें अलग की थीं। दोनों ने अलग होने का कारण नहीं बताया है। जबकि धनुष के पिता ने कहा है कि ये घर का मामूली झगड़ा है और परिवार में ये सब होता रहता है। तो क्या इससे मान लें कि दोनों अपना तलाक लेने का मन बदल लेंगे। 
एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ”18 साल से हम एक दोस्त, कपल, एक- दूसरे के शुभचिंतक और पेरेंट्स के तौर पर साथ थे। हमारी ये जर्नी ग्रोथ, समझ, एडजस्ट और एडेप्ट करने की रही है। आज हम उस जगह खड़े हैं जहां से हमारा रिश्ता अलग होता है। ऐश्वर्या और मैंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे उभरने के लिए समय दें”। इस खबर को जानने के बाद फैंस को बहुत झटका लगा था। 18 नवंबर 2004 को धनुष और ऐश्वर्या ने सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें साउथ के कई स्टार्स शामिल हुए थे। 

Desk Team