एक बार फिर नाजुक हालत में बॉलीवुड के ‘हीमैन’ , ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता धर्मेंद्र

Summary :

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। पूरे परिवार के सदस्य अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र अस्पताल गए हों। उन्हें 31 अक्टूबर को भी रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस समय यह बताया गया था कि उनकी तबीयत सामान्य है। एक बार फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र…

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। पूरे परिवार के सदस्य अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र अस्पताल गए हों। उन्हें 31 अक्टूबर को भी रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस समय यह बताया गया था कि उनकी तबीयत सामान्य है। एक बार फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र का फिल्मों में  लंबा सफर

धर्मेंद्र आज से साठ साल से भी अधिक समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। फिल्मों  के जरिए  उन्होंने हजारों लोगों का मनोरंजन किया है और वे आज भी चर्चा में हैं। वर्तमान में उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले डायनेश विजान व बिन्नी पड्डा ने प्रोड्यूस किया है।

Dharmendra Health Update (credit-sm)
Dharmendra Health Update (credit-sm)

Dharmendra Health News: फिल्म ‘इक्कीस’ एक नई शुरुआत

‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र एक विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। वे अरुण खेत्रपाल के पिता, एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में होंगे, जो फिल्मों में अपना सिल्वर स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं। अगस्त्य इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाएंगे, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित हुए थे।

फिल्म में अन्य कलाकारों के रूप में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी शामिल हैं। यह अगस्त्य की पहली थियेट्रिकल रिलीज फिल्म है। इससे पहले वे 2023 में आई फिल्म आर्चीज में दिखे थे, लेकिन वह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Dharmendra Health Update (credit-sm)
Dharmendra Health Update (credit-sm)

धर्मेंद्र की पिछली फिल्म

धर्मेंद्र की पिछली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2024 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे सितारे भी थे और इसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। अब “इक्कीस” के साथ उनके रूप में एक नया अध्याय खुलने वाला है।

Dharmendra Health Update (credit-sm)
Dharmendra Health Update (credit-sm)

हालांकि धर्मेंद्र लंबी उम्र और बेहतरीन करियर के साथ फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन उम्र के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आनी स्वाभाविक हैं। इस समय उनकी तबीयत को देखते हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। ‘इक्कीस’ के जरिए से उनकी वापसी निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक विशेष अनुभव साझा करेगी।

यह भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Trailer out: Vijay Varma स्टार Gustaakh Ishq का ट्रेलर हुआ आउट, इस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।